फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: नई सरकार की तारीख और साल बदला, बाकी सब पुराना, 2027 में बनेगी सपा की सरकार

Tue, 11 Jun 2024 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

अखिलेश यादव ने नई सरकार के गठन पर तंज कसते हुए कहा कि नई सरकार की सिर्फ तारीख और साल बदला है...बाकी सब पुराना है। कहा कि भाजपा एक हार में ही निराश हो गई। हम लोग तो कितनी बार हारे पर निराश नहीं हुए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई सरकार की सिर्फ तारीख और साल बदला है...बाकी सब पुराना है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को नई सरकार के गठन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि संसद का सत्र शुरू होते ही जनता और संविधान का मुद्दा उठाया जाएगा। अखिलेश ने दावा किया कि प्रदेश में अगली बार सपा की ही सरकार बनेगी। सैफई में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और लोगों से बात करने के बाद उन्होंने करहल सीट छोड़ने का निर्णय लिया है। जल्द ही विधानसभा में इसकी सूचना दे दी जाएगी। विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर कहा कि पार्टी और वोटों को मजबूती देने वाले को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा। इस पर भी जल्द निर्णय होगा। योगी सरकार के सरकारी नौकरी निकलने के सवाल पर कहा कि अच्छा है सरकार ने जनता के लिए कुछ काम करना शुरू किया है।

विज्ञापन

अग्निवीर योजना को भी बंद करने का निर्णय केंद्र सरकार को लेना होगा। जो सरकारी नौकरियां अभी तक नहीं निकली गई हैं। वह भी निकालकर बेरोजगारों को नौकरियां दी जाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ में पालन भी किया जाए। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक हार में ही निराश हो गई। हम लोग तो कितनी बार हारे पर निराश नहीं हुए। यह स्थिति बताती है कि 2027 में हम सब एक होकर सपा को जीत दिलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें