फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दोस्त को परीक्षा दिलाकर लौटते समय हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर

Wed, 28 Jun 2023 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी में कानपुर के शिवराजपुर में हुए सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवराजपुर में नमस्ते इंडिया डेयरी के सामने गलत दिशा से आ रहे दुग्ध वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इसमें कार सवार शिक्षक समेत दो की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्लागंज के प्रेमनगर निवासी अंकित कुमार रावत (36) भगवंतनगर छांछीखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक और कानपुर फेंसिंग एसोसिएशन (तलवारबाजी) में महासचिव व कोच थे।

विज्ञापन


अंकित सोमवार को अपने मित्र उन्नाव के गांधीनगर निवासी अमित (40) को आगरा में यूपीएसएसएससी की परीक्षा दिलाने गए थे। अमित के बड़े भाई शैलेंद्र व पोनी रोड शुक्लागंज निवासी दाेस्त अनिल व राजेश भी आगरा घूमने चले गए। सोमवार देर रात वापसी में शिवराजपुर थानाक्षेत्र में नमस्ते इंडिया डेयरी के पास गलत दिशा से आ रही दूध डेयरी की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने उन्हें हैलट में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान अंकित और अमित की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य की हालत गंभीर है। परिजनों ने घायलों को हैलट से डिस्चार्ज कराकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अंकित के परिवार में पत्नी सोनी, चार साल की बेटी व एक साल का बेटा है। पति की मौत से पत्नी सोनी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अमित के परिजनों ने बताया कि वह एसबीआई में लाइफ एडवाइजर के पद पर काम करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उनकी मौत से पत्नी सरिता का रो रोकर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन

बेटा व बेटी को रोता छोड़ गए अंकित
कोतवाली गंगाघाट के मोहल्ला प्रेम नगर में रहने वाले शिक्षक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। मंगलवार को अंकित का शव शुक्लागंज स्थित उनके निवास पर पहुंचा। शव पहुंचते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। अंकित के एक डेढ़ साल का बेटा व तीन साल की बेटी है। पत्नी सोनी बैंक कर्मी है,पत्नी रो-रो कर यहीं कहती रहीं अब वह किसके सहारे जिएगी। अंकित का अंतिम संस्कार मिश्रा कॉलोनी स्थित पक्कें घाट पर किया गया। उनके बड़े भाई अमित रावत ने मुखग्नि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें