फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इंडिगो एयरलाइंस में ज्वाइनिंग से दो दिन पहले युवक ने दी जान, खाने को लेकर मां के डांटने पर उठाया कदम

Sat, 03 May 2025 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: खाने को लेकर मां के डांटने पर युवक ने मौत को गले लगा लिया। घटना बर्रा थानाक्षेत्र के नरपत नगर जरौली फेस एक की है।
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा थानाक्षेत्र में मां की डांट से क्षुब्ध होकर बेटे ने इंडिगो एयरलाइंस में ज्वाइनिंग से ठीक दो दिन पहले दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। कमरेे में बेटे का फंदे से लटकता शव देखकर मां बदहवास हो गई। पिता का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


हरदोई के थाना मल्लावां के गांव बरहुआ निवासी रामशंकर पटेल तीन साल पहले बर्रा के नरपत नगर जरौली फेस एक निवासी विद्युत कर्मी आशीष कुमार शर्मा के घर पर पत्नी मीना और इकलौते बेटे जतिन पटेल (23) के साथ रहने आए। पिता के अनुसार उनके कलेजे के टुकड़े ने पढ़ाई पूरी करने के बाद इंडियो एयरलाइंस में आवेदन किया था, जिसके बाद उसकी लगातार ट्रेनिंग चल रही थी। गंगा मेला पर ही वह घर लौटकर आया था। जिसके बाद वह उन लोगों के साथ रह रहा था।

शुक्रवार सुबह ही उन लोगों को जानकारी हुई कि सोमवार को जतिन की इंडिगो एयरलाइंस में ज्वाइनिंग थी। नौकरी को लेकर वह काफी उत्साहित था। शुक्रवार रात छज्जे पर बैठी मां ने जतिन को खाने के पीछे डांट दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर वह कमरे में गया और दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटक जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
घर के पास साड़ी की दुकान में काम करने वाले पिता डयूटी से लौटे तो जतिन के बारे में पूछा। जतिन को कमरे में आवाज देकर बुलाया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। जहां फंदे पर लटका देख मां की चीख निकल गई। आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ज्यादा पूछने पर परिजनों ने बताने से ासाफ मना कर दिया। बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। अगर परिजन कोई तहरीर देते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें