फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 106 मोबाइल और पौने दो किलो चरस संग दो गिरफ्तार, गिरोह में कई बच्चे भी शामिल

Sun, 04 Sep 2022 11:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में मोबाइल चोरी करने के साथ चरस, गांजा बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से बैग में चोरी के 106 मोबाइल और एक किलो 800 ग्राम चरस मिली है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बाबूपुरवा पुलिस ने अजमेर सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करने के साथ चरस, गांजा बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दोनों के पास से बैग में चोरी के 106 मोबाइल और एक किलो 800 ग्राम चरस मिली। दोनों पर शहर के कई थानों में गैंगस्टर समेत 8 से अधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि कर्नलगंज बम पुलिस मैदान के पास रहने वाले परवेज उर्फ चिकना और बाबूपुरवा क्षेत्र के मुंशीपुरवा निवासी शाहरुख उर्फ नूर आलम को नए पुल के नीचे रेलवे लाइन से पकड़ा गया है। चरस की बाजार में कीमत दो लाख से अधिक है। शातिरों ने बताया कि मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदल कर नेपाल में बेच दिए जाते थे। परवेज पर नवाबगंज, बजरिया, और बाबूपुरवा में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

बजरिया से गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, शाहरुख उर्फ नूर आलम पर चकेरी में तीन मामले दर्ज हैं। डीसीपी साउथ ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी जा रही है। साथ ही मोबाइल उनके मालिकों को लौटा दिए जाएंगे।

गिरोह में कई बच्चे, मोबाइल के बदले चरस
पुलिस के मुताबिक, मोबाइल और चरस बेचने वाले गिरोह में 12 सदस्य हैं। गिरोह में कई बच्चे भी शामिल हैं। ये अजमेर, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों से मोबाइल चोरी करते हैं। बाद में मोबाइल शाहरुख और परवेज को दे देते थे। ये मोबाइल की कीमत की चरस देते थे। जिसे बेचकर वे अपने शौक पूरे करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें