फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चोरी के ई-रिक्शा के साथ कबाड़ी समेत दो गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्नलगंज पुलिस ने ई-रिक्शा चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक कबाड़ी समेत दो शातिरों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपी चोरी के ई-रिक्शा खरीदकर उनके कलपुर्जे व बैट्री अलग-अलग बेच देते थे। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि 5 फरवरी को कर्नलगंज के फूलमती तिराह निवासी मोहम्मद शाहबाज का बृजेन्द्र स्वरूप पार्क के पास से ई-रिक्शा चोरी हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पला चला कि चोरी चकेरी के देहली सुजानपुर निवासी शिव सिंह और चंद्र नगरी फेज 1 निवासी सलीम उर्फ अनिल शर्मा ने की थी। आरोपी चोरी के ई-रिक्शा कल्याणपुर के बारा सिरोही निवासी कबाड़ी रवींद्र कटियार को बेच देते थे। फिर कबाड़ी कलपुर्जे और बैट्री अलग-अलग बेच देता था। पुलिस ने शिव सिंह और कबाड़ी को गिरफ्तार किया। डीसीपी के अनुसार इस प्रकरण में सलीम उर्फ अनिल शर्मा उर्फ टाइगर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

स्कूल के पास बने खंडहर में छिपाते थे ई रिक्शा
आरोपी कल्याणपुर स्थित जीआईसी स्कूल के पास बने खंडहर में ई रिक्शे छुपाते थे। डीसीपी ने बताया कि चोरी के ई रिक्शे के कलपुर्जे कहां कहां बिकते हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें