Kanpur News: न्यू ईयर पार्टी में डांस गर्ल्स से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
डांस और जागरण पार्टी में काम करने वाली नौबस्ता निवासी युवती ने चकेरी थाने में दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। युवती ने बताया कि वह 31 दिसंबर को गोविंदनगर निवासी महिला साथी के साथ अहिरवां स्थित होटल में आयोजित न्यू ईयर पार्टी में एंटरटेन करने गई थी। उन्हें पहले बर्थडे पार्टी की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे डांस कार्यक्रम समाप्ति पर होटल संचालक ने छह साथियों के साथ उन्हें खींचकर कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ कर अश्लीलता की। विरोध करने पर आरोपियों ने जमीन पर गिराकर पीटा और मोबाइल छीन लिया। मारपीट में उनके सर पर चोटें भी आईं हैं। बचकर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के सामने ही आरोपी कार से अपने साथियों के साथ भाग निकला। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।