फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाईवे पर ट्रक में मृत मिला खलासी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 24 Mar 2026 11:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
साजन सविता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सचेंडी थाना क्षेत्र में चकरपुर मंडी हाईवे पर सोमवार रात ट्रक में कानपुर देहात का खलासी मृत मिला। परिजन ने ट्रक चालक पर गला घोंटकर हत्या कर भाग जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानपुर देहात के थान अकबरपुर के जैनपुर निवासी साजन सविता (22) गांव के ही रहने वाले ट्रक चालक के साथ मुंबई से फल की लोडिंग कर चकरपुर मंडी में अनलोडिंग करता था।

विज्ञापन


बड़े भाई मुन्ना ने बताया कि सोमवार को साजन ने घर फोन कर लौटने की बात बताई। रात करीब 12 बजे पुलिस ने उन्हें चकरपुर मंडी हाईवे के पास ट्रक में साजन के मृत मिलने की जानकारी दी। परिजन ने गले में काला निशान देख गला घोंटने की आशंका जताई। चालक मौके से भाग निकला था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। विसरा सुरक्षित रखा गया है। गले पर मिला निशान किसी पुरानी चोट का बताया गया। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि परिजन ने ट्रक चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें