Kanpur News: कानपुर से दिवाली के मौके पर घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए हवाई किराए आसमान छू रहे हैं। त्योहार के चलते कानपुर से बाहर जाने का किराया तो कम या सामान्य है, लेकिन दीपावली के बाद घर वापसी के लिए यात्रियों को दोगुने से भी ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं।