कानपुर के फजलगंज में युवती ने जिम ट्रेनर पर नशे का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि वर्ष 2021 में फजलगंज स्थित एचएच जिम में किदवईनगर जेके इनक्लेव निवासी अर्जुन सिंह से ट्रेनर है। आरोप है कि अर्जुन ने उन्हें जिम में नशे का इंजेक्शन देकर कई बार दुष्कर्म किया।
उस समय वह नाबालिग थी। अपने घर में भी बंधक बनाकर रखा। अश्लील वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण किया। 25 फरवरी को मारपीटकर घर से भगा दिया। इसके बाद भी दोस्तों के साथ आकर धमकाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।