फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सेंट्रल पर बदलेगा ट्रेनों का समय, गोरखधाम पांच मिनट देरी से, इन ट्रेनों के समय में भी बदलाव

Sun, 25 Oct 2026 10:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हमसफर एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से पहुंचेगी। ऊंचाहार और प्रयागराज एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नई समय-सारिणी 28 अक्तूबर से अलग-अलग तारीखों में लागू होगी। गोरखधाम एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस और रीवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना नए समय के अनुसार बनानी होगी। यह जानकारी रेलवे शासन की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन


आनंद विहार टर्मिनल से प्रयागराज जाने वाली गाड़ी संख्या 22438 हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 अक्तूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 3:25 बजे के बजाय 4:10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का प्रस्थान समय भी सुबह 3:30 बजे से बदलकर 4:15 बजे कर दिया गया है। वहीं, प्रयागराज पहुंचने का समय सुबह 6:20 बजे से बदलकर 7:55 बजे निर्धारित किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

गोरखधाम और प्रयागराज एक्सप्रेस के समय में बदलाव
गाड़ी संख्या 12556 भटिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 2:55 बजे के बजाय 3:00 बजे पहुंचेगी। इसका प्रस्थान समय भी 3:05 बजे से बदलकर 3:10 बजे कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 12418 नई दिल्ली-प्रयागराज एक्सप्रेस भी 28 अक्तूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 3:50 बजे के बजाय 3:55 बजे पहुंचेगी। यहां से ट्रेन सुबह 4:00 बजे रवाना होगी जबकि पहले इसका प्रस्थान समय 3:55 बजे था। गाड़ी संख्या 12428 आनंद विहार टर्मिनल-रीवा एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 3:15 बजे के बजाय 3:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन यहां से 3:25 बजे रवाना होगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज संगम ऊंचाहार एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 5:30 बजे के बजाय 5:35 बजे पहुंचेगी। इसका प्रस्थान समय सुबह 5:35 बजे से बढ़ाकर 5:40 बजे कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 15566 नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस का कानपुर सेंट्रल पर आगमन और प्रस्थान समय फिलहाल 2:25 बजे से 2:30 बजे तक पूर्ववत रखा गया है। हालांकि, 23 दिसंबर से लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर इसका आगमन समय सुबह 4:05 बजे के बजाय 4:10 बजे होगा। ऐशबाग के बाद के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें