फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अनवरगंज स्टेशन पर आज से तीन दिन तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Mon, 02 Nov 2026 12:06 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली की कमीशनिंग के कारण ट्रेनों का संचालन दो से चार नवंबर तक प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इस दौरान 5 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 64607 झांसी-सेंट्रल दो से चार नवंबर तक गोविंदपुरी स्टेशन तक ही आएगी। वहीं, ट्रेन नंबर 55348 फर्रुखाबाद-अनवरगंज दो और तीन नवंबर को रावतपुर तक संचालित होगी। ट्रेन नंबर 15037 अनवरगंज-कासगंज का संचालन रावतपुर स्टेशन से किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन नवंबर को ट्रेन नंबर 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस अनवरगंज के बजाय सेंट्रल तक आएगी। चार नवंबर को ट्रेन नंबर 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस अनवरगंज के बजाय सेंट्रल से रवाना होगी। इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कानपुर सेंट्रल-खजुराहो एक्सप्रेस दो और तीन नवंबर को 50 मिनट देरी से चलेगी। चार नवंबर को यह ट्रेन 90 मिनट की देरी से रवाना होगी। ट्रेन नंबर 54155 कानपुर सेंट्रल-अनवरगंज दो और तीन नवंबर को 90 मिनट तथा चार नवंबर को 180 मिनट रीशेड्यूल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें