फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

Mon, 02 Nov 2026 12:00 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो आरोपी हुए घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अपहृत अधिवक्ता का शव और आला-ए-कत्ल किया बरामद गया। गाड़ी की बरामदगी के दौरान कालपी थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस पर आरोपियों ने पहले से छिपाए हथियार से फायर किए। जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 6 राउंड गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला के पैर में गोली लगी। एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें