फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अनवरगंज स्टेशन पर चार दिन प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन, पांच ट्रेनें आंशिक निरस्त

Sat, 31 Oct 2026 12:14 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की कमीशनिंग के चलते कई ट्रेनों के मार्ग सीमित किया गया। कुछ का समय बदला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनवरगंज स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली की कमीशनिंग के चलते 31 अक्तूबर से चार नवंबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने पांच ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त करने के साथ ही पांच ट्रेनों को रीशेड्यूल किया है। वहीं, 11 ट्रेनों को रास्ते में 15 से 120 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। इससे कानपुर और आसपास के स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, 31 अक्तूबर और दो से चार नवंबर तक झांसी-कानपुर सेंट्रल ट्रेन गोविंदपुरी तक ही आएगी। फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज ट्रेन रावतपुर तक चलेगी। वहीं, कानपुर अनवरगंज-कासगंज ट्रेन रावतपुर से संचालित होगी। तीन नवंबर को गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज ट्रेन कानपुर सेंट्रल तक आएगी, जबकि चार नवंबर को कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर ट्रेन कानपुर सेंट्रल से चलेगी।

इन ट्रेनों के समय में होगा बदलाव
कानपुर सेंट्रल-खजुराहो ट्रेन 31 अक्तूबर और दो व तीन नवंबर को 50 मिनट, जबकि चार नवंबर को 90 मिनट देरी से चलेगी। कानपुर सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज ट्रेन भी 31 अक्तूबर और दो व तीन नवंबर को 90 मिनट और चार नवंबर को तीन घंटे देरी से रवाना होगी। इसके अलावा दो नवंबर को लखनऊ-रायपुर ट्रेन एक घंटे, चार नवंबर को लखनऊ-नई दिल्ली ट्रेन 40 मिनट और फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज ट्रेन एक घंटे रीशेड्यूल रहेगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा
पुरी-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन 30 अक्तूबर और एक नवंबर को 75 मिनट, जबकि तीन नवंबर को दो घंटे लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के बीच नियंत्रित होगी। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन 31 अक्तूबर को 50 मिनट और गोरखपुर-पनवेल ट्रेन दो व तीन नवंबर को 50 मिनट रोकी जाएगी। उदयपुर-कामाख्या ट्रेन दो नवंबर को फर्रुखाबाद-रावतपुर के बीच 40 मिनट नियंत्रित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें