Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार इंडियन ऑयल के टैंकर ने एक महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है और मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां इंडियन ऑयल के एक टैंकर ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर की टक्कर से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पनकी औद्योगिक क्षेत्र और तेल डिपो के आसपास भारी वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं