फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रैफिक जाम पर 400 मीटर की ऊंचाई से रहेगी नजर, पुलिस कमिश्नर ने दिए ये निर्देश

Wed, 15 Oct 2025 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कमिश्नरी पुलिस को विशेष ड्रोन इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने सेंटर का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ट्रैफिक जाम पर नजर 400 मीटर की ऊंचाई से रखी जाएगी। कमिश्नरी पुलिस के विशेष ड्रोन को स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। यह ड्रोन उच्च क्षमता वाले हैं जिनको काफी देर तक उड़ाया जा सकता है। इसके निर्देश पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बुधवार को सेंटर का निरीक्षण करने के बाद दिए।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर बुधवार की दोपहर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में पहुंचे। सबसे पहले सेंटर से ऑनलाइन चल रहे कैमरों को देखा। वहां लगे पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम को स्वयं चेक किया। टाटमिल चौराहे के पास खड़े सिपाहियों को एक ओर आने के निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने सेंटर का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत संचालित हो रहे कैमरों की फुटेज देखी। साथ ही कमिश्नरी के विशेष ड्रोन को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने सेंटर का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इस तरह से ट्रैफिक व्यवस्था पर दूर से नजर रखा जा सकता है जबकि वारदात करके भागने वाले की सटीक लोकेशन मिल जाएगी। ट्रैफिक की मॉनीटरिंग के लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें