फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चौराहों से लेकर गलियों तक जाम…घंटों रेंगते रहे वाहन; गलत साइड ड्राइविंग और खोदाई ने बढ़ाई मुसीबत

Fri, 26 Dec 2025 10:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में कालपी रोड, नौबस्ता और सचान चौराहे पर भीषण जाम लगा रहा। गलत साइड ड्राइविंग और सड़क खोदाई ने राहगीरों को घंटों सड़क पर रहने को मजबूर किया।
विज्ञापन
साकेत नगर पराग डेयरी के सामने लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शहरवासियों को गुरुवार को जगह-जगह जाम से दो चार होना पड़ा। मुख्य चौराहों से लेकर हाईवे और गलियों तक में जाम लगने से राहगीर और यातायात पुलिसकर्मी भी जूझते हुए नजर आए। शाम पांच बजे कालपी रोड पर चार खंभा चौराहे के आगे दोपहर में वाहनों की कतार लगी रही।

विज्ञापन

दो पहिया वाहन गड़रियनपुरवा होते हुए विजय नगर की ओर जाने लगे, तो गलियों में भी जाम लग गया। इसी तरह नौबस्ता ओवरब्रिज के नीचे से एलिवेटेड रोड पर दोपहर दो बजे उल्टी दिशा से वाहनों के घुसने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने गलत दिशा से आए वाहनों को यशोदानगर की तरफ रवाना किया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

कानपुर ट्रैफिक जाम - फोटो : amar ujala
आमने-सामने फंस गए थे वाहन
यही हाल सचान चौराहा से दीप तिराहा साकेत नगर जाने वाली रोड का रहा। पराग डेयरी के सामने खोदाई होने के चलते एक लेन बंद है। दोपहर को इसी रोड पर केसा के सामने आमने-सामने वाहन फंस गए, आगे पीछे वाहनों की लाइन होने के चलते मोड़ने की जगह तक नहीं मिली। कुछ वाहनों को साकेतनगर सब्जी मंडी होते हुए सचान चौराहा की तरफ डायवर्ट किया तो जाम खुला।
विज्ञापन

कानपुर-सागर हाईवे पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : amar ujala
वीआईपी मूवमेंट के चलते लखनऊ की तरफ नहीं भेजे गए वाहन
नौबस्ता एलिवेटेड रोड पर लगे यातायात पुलिसकर्मियों ने बताया कि लखनऊ में वीआईपी मूवमेंट होने के कारण लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड होकर गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें