फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बर्रा में आज से 30 अप्रैल तक ट्रैफिक डायवर्जन, कारगिल पंप से यादव होटल की ओर एंट्री बंद, देखें प्लान

Sat, 11 Apr 2026 09:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमृत योजना 2.0 के तहत सीवर लाइन बिछाने के लिए बर्रा में शनिवार से 30 अप्रैल तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। कारगिल पेट्रोल पंप और सब्जी मंडी से यादव होटल चौराहे की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन
कानपुर ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में  बर्रा कारगिल पेट्रोल पंप की ओर से कोई भी वाहन बर्रा आठ सब्जी मंडी या यादव होटल चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह व्यवस्था शनिवार से 30 अप्रैल 2026 तक अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत सीवर लाइन बिछाने के कार्य की वजह से रहेगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्जन किया जा रहा है। पुलिस और ट्रैफिक स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार के मुताबिक डायवर्जन के चलते वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। वाहन चालक उसी के अनुरूप अपने गंतव्य तक जाने के लिए घरों स निकलें।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
  • कोई भी वाहन कारगिल पेट्रोल पंप की ओर से यादव होटल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। उनको बसंत पेट्रोल पंप से रामगोपाल चौराहा होते हुए जाना होगा।
  • कोई भी वाहन बर्रा आठ सब्जी मंडी से यादव होटल चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। उनको यादव होटल चौराहे से दाहिने और बाएं होकर जाना होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें