फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में नो यूपीआई डे पर व्यापारियों का प्रदर्शन, स्कैनरों पर चिपकाया काला टेप, गूंजे जोरदार नारे

Fri, 02 Oct 2026 01:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के विरोध में शुक्रवार को घाटमपुर कस्बे में व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के आह्वान पर दुकानदारों ने क्यूआर कोड और स्कैनरों पर काला टेप चिपकाकर नो यूपीआई डे मनाया।
विज्ञापन
एमडीआर के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में शुक्रवार को कस्बे के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही दुकानों के स्कैनर पर काला टेप लगाकर नो यूपीआई डे मनाया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के आह्वान पर कस्बे समेत क्षेत्र में सभी व्यापारियों ने सुबह से ही यूपीआई स्कैनरों पर काला टेप चिपका दिया।

विज्ञापन

वहीं, आज यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं होगा का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके बाद व्यापारियों ने कस्बे की दीना मार्केट में हाथों में नारे लिखी तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला मंत्री ललित सोनी ने कहा कि आज बाजारों में सिर्फ नकद लेनदेन किया जा रहा है। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि खरीदारी के लिए बाजार निकलते समय नकदी साथ लेकर आएं।

विज्ञापन

http://



आर्थिक बोझ व्यापारियों पर क्यों डाला जा रहा

उन्होंने कहा कि जब सरकार ने कैशलेस इंडिया को बढ़ावा दिया, तो व्यापारियों और ग्राहकों ने डिजिटल भुगतान को अपनाया, लेकिन अब उसी डिजिटल भुगतान पर एमडीआर शुल्क लगाने की बात सामने आ रही है। अब उसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ व्यापारियों पर क्यों डाला जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ललित सोनी, प्रदीप मिश्रा, आशीष पांडे, विनीत कुमार, सुभाष शर्मा, ओसामा मिर्जा, महेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विपिन, उमर, अमरनाथ गुप्ता, ज्ञानेंद्र समेत  तमाम व्यापारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें