फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: व्यापारियों ने बाजारों में किया जनसंपर्क, राष्ट्रीय अधिवेशन और भामाशाह सम्मान दिवस का दिया निमंत्रण

Sat, 08 Aug 2026 09:46 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी की अगुवाई में व्यापारियों ने शहर के विभिन्न बाजारों में जनसंपर्क कर नौ अगस्त को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन और व्यापारी भामाशाह सम्मान दिवस में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र बांटे। व्यापारी आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
कानपुर के बाजारों में चला जनसंपर्क अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी की अगुवाई में व्यापारियों ने शुक्रवार को शहर के अलग-अलग बाजारों में जनसंपर्क किया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से नौ अगस्त को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन और व्यापारी भामाशाह सम्मान दिवस को सफल बनाने का आह्वान कर आमंत्रण पत्र दिया गया।

विज्ञापन



विज्ञापन



बारदाना व्यापार मंडल, श्री बर्तन व्यापार मंडल, बिसाती बाजार, इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और हूलागंज के व्यापारियों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई। महामंत्री ने बताया कि शनिवार को व्यापारी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर रामेश्वर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, शरद गुप्ता, टोनी, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें