Kanpur News: स्वच्छता सर्वेक्षण में कानपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर 13वीं रैंक हासिल कर बड़ा सुधार दिखाया है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह दूसरे स्थान पर रहा। शहर को गार्बेज फ्री सिटी में 5-स्टार प्लस रेटिंग भी मिली है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में कानपुर ने अपनी रैंक में जबरदस्त सुधार किया है। पिछले साल राष्ट्रीय स्तर पर 18वीं रैंक पर रहा कानपुर अब सीधे 13वें स्थान पर आ गया है, जो शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इतना ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में कानपुर को दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
यूपी में पहले स्थान पर राजधानी लखनऊ है, जिसने राष्ट्रीय रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है।स्वच्छता के साथ-साथ, गार्बेज फ्री सिटी रैंकिंग में भी कानपुर को 5-स्टार प्लस (5+) की शानदार रेटिंग मिली है, जो शहर में ठोस कचरा प्रबंधन के बेहतर प्रयासों को दर्शाता है।