कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह कानपुर-झांसी रेलवे लाइन किनारे दबौली वेस्ट निवासी कुलदीप राजपूत (27) का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के पिता राधाकृष्ण ने बताया कि उनका बेटा कुलदीप बुधवार सुबह घर से निकला था।
विज्ञापन
जब रोज की तरह शाम छह बजे घर नहीं लौटा, तो पिता ने कॉल की। लेकिन रात तक फोन नहीं उठा। रात भर परिजन युवक की तलाश करते रहे, लेकिन कुछ नहीं पता चला। इसके बाद गुरुवार सुबह पांच बजे पुलिस ने परिजनों को शव पड़े होने की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है