खाते से तीन बार 285-285 रुपये काट लिए
उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को लखनऊ जाने और वापस आने के दौरान टोल शुल्क सही तरीके से कटा था। इसके अगले दिन 16 जुलाई को भी वह लखनऊ गए और 24 घंटे के अंदर लौट आए, लेकिन इस बार उनके खाते से तीन बार 285-285 रुपये काट लिए गए। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को वह लखनऊ गए ही नहीं थे।
शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया
फिर भी उनके खाते से 285 रुपये का टोल शुल्क काट लिया गया। उन्होंने टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने एनएचएआई को पूरे मामले की जानकारी ई-मेल के जरिये दी। शिकायत के साथ उन्होंने यात्रा का पूरा विवरण भी भेजा है।