फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर-आगरा से कोलकाता के लिए 21 जुलाई से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल व रूट

Sat, 18 Jul 2026 06:43 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर और आगरा से कोलकाता के बीच दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें कानपुर सेंट्रल-कोलकाता-कानपुर सेंट्रल (04157/04158) और आगरा कैंट-कोलकाता-आगरा कैंट (01911/01912) स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कानपुर और आगरा से कोलकाता के बीच दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें पहली कानपुर सेंट्रल-कोलकाता-कानपुर सेंट्रल (गाड़ी संख्या 04157/04158) और दूसरी आगरा कैंट-कोलकाता-आगरा कैंट (गाड़ी संख्या 01911/01912) विशेष रेलगाड़ियां शामिल हैं।

विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल से 04157 स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार 21 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक सुबह 8:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04158 स्पेशल प्रत्येक बुधवार 22 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक कोलकाता से सुबह 7:25 बजे चलकर गुरुवार तड़के 1:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

इसी तरह 01911 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक गुरुवार 23 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 8:30 बजे होकर गुजरेगी। वापसी में 01912 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार 24 जुलाई से 25 सितंबर 2026 तक चलेगी और शनिवार रात 1:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 19 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। दोनों विशेष ट्रेनें फतेहपुर, प्रयागराज (सूबेदारगंज), मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल और नैहाटी समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी।
विज्ञापन

रेलवे का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से कानपुर, आगरा और आसपास के क्षेत्रों से कोलकाता की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही त्योहारों व अवकाश के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें