फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गरीबी दूर करने के लिए दुधमुंहे बच्चे को चुराया, शराब पिलाकर दंपती को सुलाया, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 05:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता थाना क्षेत्र में गरीबी दूर करने के लिए एक महिला और उसके साथी ने शराब पिलाकर डेढ़ महीने के दुधमुंहे बच्चे को चुरा लिया। दक्षिण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गरीबी दूर करने के लिए एक महिला और उसके साथी ने डेढ़ महीने के दुधमुंहे बच्चे को चुरा लिया। दक्षिण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, नौबस्ता थाना क्षेत्र में मजदूरी का काम करने वाले एक पति-पत्नी का डेढ़ महीने का दुधमुंहा बच्चा चोरी हो गया था।

विज्ञापन

मजदूरी में उनके साथी एक महिला और पुरुष ने उन्हें किराए का मकान दिलाने के बहाने बुलाया और उन्हें शराब पिलाई। शराब के नशे में जब दोनों दंपत्ति सो गए, तो महिला और उसका साथी बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गए। पति-पत्नी ने नौबस्ता थाने में बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और बच्चे को चुराने वाली महिला और उसके साथी पुरुष को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दंपती के पास मासूम - फोटो : amar ujala
टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा
आरोपी बच्चे को कहीं बेचने की फिराक में थे। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पकड़े गए महिला चोर और उसके साथी पुरुष भी मजदूरी का काम करते हैं। इन आरोपियों पर उन्नाव जिले में पहले से ही आठ मुकदमे दर्ज हैं। बच्चे को वापस पाकर माता-पिता के चेहरे खिल उठे। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें