फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: दरोगा पर गाड़ी चढ़ाकर भागे दबंग, टेंट कारोबारी की कुचलकर मौत, 10 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो

Tue, 21 Apr 2026 01:41 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर में चेकिंग के दौरान बोलेरो सवारों ने दरोगा पर गाड़ी चढ़ा दी और भागते समय टेंट कारोबारी फूल सिंह को रौंद दिया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, बोलेरो पांडु नदी के पहले मोड पर अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
मृतक टेंट कारोबारी और क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा चौकी के अंतर्गत सोमवार देर रात एक बजे चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार ने चेकिंग कर रहे दरोगा प्रदीप कुमार को टक्कर मारकर गिरा दिया। जानकारी के अनुसार, टिकरा चौकी इंचार्ज बालेंद्र सिंह ने टार्च की रोशनी से इशारा करके बोलेरो को रोकने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

आरोपी उनके उपर बुलेरो चढ़ाकर टिकरा कस्बे की तरफ भाग निकला। आनन फानन में साथी पुलिस घायल दरोगा को अस्पताल लेकर भागे।  दरोगा को टक्कर मारने के बाद टिकरा कस्बे में बुलेरो चालक ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कश्यप नगर निवासी फूल सिंह कश्यप को रौंद दिया।

बोलेरो 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी
यहां से उन्हें इलाज के लिए कल्याणपुर के निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। टेंट कारोबारी को टक्कर मारने के बाद बोलेरो पांडु नदी के पहले मोड पर अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद बुलेरो सवार वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

http://



घायल दरोगा का अस्पताल में चल रहा है इलाज

थाना प्रभारी बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया बिठूर पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को जेसीबी की मदद से निकलवा कर टिकरा चौकी परिसर में खड़ा कर दिया है। घटना में घायल दरोगा प्रदीप कुमार का सिंहपुर स्थित पारस अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें