फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रेन में टीटीई बन वसूली करने वाला ठग गिरफ्तार, टीवी चैनल की फर्जी आईडी और माइक भी बरामद

Sun, 28 Nov 2021 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया है। आम्रपाली एक्सप्रेस में शनिवार की रात ट्रेन में चेकिंग कर रहे रनिंग स्टाफ ने आशंका पर एक युवक से पूछताछ की। फतेहपुर निवासी शहबाज के तौर पर उसकी पहचान हुई, जो काला कोट पहनकर और फर्जी रेलवे का आईकार्ड डालकर ट्रेन में यात्रियों से वसूली कर रहा था।
विज्ञापन


चेकिंग दल ने उसे जीआरपी को सौंप दिया। जहां जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के बाद स्पेशल अदालत में पेशी हुई, जहां से उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फर्जी टीटीई के कब्जे से एक टीवी चैनल का फर्जी आईकार्ड भी मिला है।

बीती शनिवार रात एक बजे प्लेटफार्म नंबर सात पर खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस में टिकट कलक्टर विजय सोनकर और अनिल दुबे जनरल कोच में चेकिंग कर रहे थे। तभी एक युवक के गले में ईसीआर (ईस्ट सेंट्रल रेलवे) लिखी डोरी का टीटीई का कार्ड दिखा। आशंका पर चेकिंग दल ने युवक को पकड़ा और टिकट मांगा तो वह भागने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों टीसी ने उसे पकड़कर जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि फतेहपुर निवासी शहबाज ने कबूला कि वह रात में चलने वाली ट्रेनों में फर्जी आईकार्ड के सहारे टीटीई बनकर चेकिंग कर वसूली करता था। उसके पास से एक फर्जी भाड़ा बुक, डीडीयू स्टेशन का फर्जी आईकार्ड, फर्जी माइक और एक चैनल का आई कार्ड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें