फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खोदाई में रोड़ा बने तीन पेड़ काटे गए, एक और कटेगा फिर शुरू होगा मरम्मत कार्य

Tue, 01 Jul 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डॉट नाला धंसने के बाद नगर निगम ने खोदाई कराई। पेड़ हटने के बाद बुधवार को मरम्मत कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
ब्रह्मनगर चौराहे पर खुदाई के दौरान काटे गए पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मनगर चौराहे पर डॉट नाला धंसने के बाद मंगलवार को नगर निगम ने यहां खोदाई शुरू कराई। कार्य में रोड़ा बन रहे चार पेड़ों में से तीन काट दिए गए हैं। बुधवार को एक और पेड़ हटाने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। ब्रह्मनगर चौराहे पर सोमवार को डॉट नाला धंसने के साथ ही सड़क व चौराहे की चौहद्दी पर गहरा गड्ढा हो गया था। नगर निगम ने बैरिकेडिंग कराने के बाद खोदाई कराई तो कई बड़े चूहे निकलकर भागे। कुछ बिल भी मिले। इसी के पास नेहरूनगर स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय के सामने व इससे चंद कदम दूर स्थित अंध विद्यालय के सामने भी सड़क धंस गई थी। नगर निगम, जोन-4 के अधिशाषी अभियंता नानक चंद ने बताया कि मंगलवार को खोदाई कार्य में चार बड़े पेड़ बाधक बन रहे थे। इनमें से तीन काट दिए गए हैं। एक बुधवार को हटाया जाएगा जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि नाला कैसे धंसा। जोनल कार्यालय के सामने और नेहरूनगर में बुधवार को खोदाई कराई जाएगी। आशंका है कि दोनों जगह जलकल की लाइनें टूटी होने की वजह से सड़क धंसी थी। अगर ऐसा हुआ तो जलकल से कहकर लाइन की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
नुकसान पहुंचा रहे चूहे
वार्ड-14 के पार्षद पति सुनील कनौजिया ने चूहों के ब्रह्मनगर चौराहा खोदने और डॉट नाला धंसने के मामले में नगर आयुक्त सुधीर कुमार को पत्र सौंपा है। इसमें कहा है कि पिछले चार साल में चूहों ने पूरे शहर में सड़क, फुटपाथ, नाले-नालियां व सीवर खोद दिए हैं। नगर निगम व जलकल को चूहों की वजह से हर साल नुकसान हो रहा है। जल्द समस्या का समाधान न किया गया तो बड़ा नुकसान हो सकता है। मांग की है कि वह स्वास्थ्य विभाग से समस्या का निराकरण करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें