फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हार्ट अटैक से तीन और ब्रेन अटैक से दो रोगियों की मौत, सांस के मरीजों की दिक्कत बढ़ी

Wed, 21 Dec 2022 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ठंड के कारण ब्रेन अटैक और हार्ट अटैक के रोगी बढ़ गए हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के न्यूरो साइंसेज विभाग प्रमुख डॉ. मनीष सिंह का कहना है कि ब्रेन अटैक के 40 फीसदी रोगी घर पर या अस्पताल लाते वक्त दम तोड़ देते हैं। 60 फीसदी अस्पताल पहुंचते हैं, उनमें भी 10 फीसदी नहीं बच पाते।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाड़े में ब्रेन अटैक के रोगी चार गुना और हार्ट अटैक के तीन गुना बढ़ गए हैं। अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने और ठंड लगने की वजह से रोगियों की मौत हो जा रही है। मंगलवार को हार्ट अटैक से तीन और ब्रेन अटैक के दो रोगियों की मौत हुई है। हैलट में ब्रेन अटैक के 23 रोगी भर्ती हैं। इसी तरह कार्डियोलॉजी के आईसीयू, एचडीयू और वार्ड फुल हो गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा सांस रोगियों की दिक्कत बढ़ रही है। किदवईनगर के रहने वाले राजा वर्मा (55) और बाबूुपुरवा के रूपेश (49) की ब्रेन अटैक से मौत हो गई। परिजन उन्हें लेकर क्षेत्र के अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजा वर्मा के छोटे भाई किशोर और रुपेश के परिजनों ने बताया कि दोनों का इलाज ओपीडी स्तर पर हैलट में चल रहा था।

रोगियों को अचानक चक्कर आया और बेहोश हो गए। इसके बाद सांस थम गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के न्यूरो साइंसेज विभाग प्रमुख डॉ. मनीष सिंह का कहना है कि ब्रेन अटैक के 40 फीसदी रोगी घर पर या अस्पताल लाते वक्त खत्म हो जाते हैं। 60 फीसदी ही अस्पताल पहुंचते हैं, उनमें भी 10 फीसदी नहीं बच पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह हार्ट अटैक से चौबेपुर के विनय (55), नवाबगंज के आशुतोष नारायण (61) और गीतेश कु मार (54) की मौत हुई है। रोगियों का पहले से इलाज चल रहा था। आशुतोष के परिजनों ने बताया कि दो साल पहले रोगी को स्टेंट पड़ा था। ठंड बढ़ने के बाद कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में रोगियों की संख्या प्रतिदिन औसत 35 हो गई है। कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. विनय कृष्णा ने बताया कि ठंड में हार्ट अटैक के रोगी बढ़ जाते हैं। जो रोगी अस्पताल पहुंच जाते हैं, उन्हें बचा लिया जाता है।

ऐसे करें बचाव
- ब्लड प्रेशर की बराबर जांच करते रहें।
- ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखें।
- गर्म कमरे से अचानक ठंड में न आएं।
- रात को हल्का और पौष्टिक खाना लें।
- गरिष्ठ भोजन न लें, देर रात की पार्टियों से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें