फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पहलगाम आतंकी हमले के तीन माह पूरे, शहीद शुभम द्विवेदी को दी गई श्रद्धांजलि, भंडारे का भी आयोजन

Tue, 22 Jul 2025 03:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पहलगाम आतंकी हमले के तीन महीने पूरे होने पर शहीद शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी गई। उनके परिजनों ने हाथीपुर रघुवीर नगर स्थित आवास पर एक सभा और भंडारे का आयोजन कर अन्नदान किया।
विज्ञापन
शहीद शुभम द्विवेदी को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले को तीन महीने बीत चुके हैं, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस दर्दनाक हमले में कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी ने भी अपनी जान गंवाई थी। उनकी त्रिमासिक तिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हाथीपुर रघुवीर नगर स्थित आवास पर किया गया, जिसके बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ।

विज्ञापन

शुभम के पिता संजय द्विवेदी, पत्नी ऐशान्या, बहन आरती दुबे और भाई सौरभ द्विवेदी के साथ-साथ उनके चाचा ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार द्विवेदी ने वार्षिक क्रिया करते हुए कहा कि सनातन धर्म में अन्नदान को श्रेष्ठ दान माना गया है और इससे आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है। पितृ भी इससे प्रसन्न होते है,  इसलिए भंडारे में भोजन बनवाकर लोगों को अन्न का दान दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें