फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: निर्माणाधीन शोरूम से सरिया लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, सरगना फरार

Sun, 07 Jul 2024 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर के महाराजपुर इलाके में निर्माणाधीन शोरूम में गार्ड को बंधक बनाकर पीटने के बाद 40 कुंतल सरिया लूटने की घटना का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि सरगना समेत पांच बदमाश अभी भी फरार हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों ने आरोपियों ने 22 मई की रात फतेहपुर और बिंदकी क्षेत्र में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस से कई टन सरिया व मोबाइल लूटने की घटना को भी कबूल लिया। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह और एडीसीपी क्राइम मनीष सोनकर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि डीसीएम से आए आठ बदमाशों ने 29 जून की देर रात महाराजपुर के सरसौल में आईटीबीपी यूनिट के पास निर्माणाधीन बाइक शोरूम में डकैती डाली थी। पुलिस टीम ने करीब 250 कैमरे खंगाले और नंबर के आधार पर डीसीएम को ट्रेस किया, तो डीसीएम श्यामनगर के चिश्तीनगर स्थित निर्माणाधीन इमारत के पास खड़ी मिली।

विज्ञापन

दबिश दी गई तो वहीं पर लूटी हुई सरिया पड़ी मिली। पुलिस ने लोकेशन और डीसीएम नंबर की मदद से गाजीपुर निवासी महताब हुसैन उर्फ राजू, डीसीएम मालिक मूलरूप से प्रतापगढ़ के रानीगंज कैथोला निवासी विजय प्रकाश साहू और सकरापुर बिधनू निवासी कुलदीप वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में विजय रायपुरवा के लक्ष्मीपुरवा में रहता है।

आरोपियों ने पूछताछ में वारदात का मास्टरमाइंड फेथफुलगंज निवासी सलीम व उसके साथी पहलवान, खुतरा और अन्य के शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस का मानना है कि सरिया जिस निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास मिली है, उसके मालिक के भुगतान या खरीद संबंधी साक्ष्य मिले तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा। डीसीपी ने बताया कि कुलदीप और विजय प्रकाश पर महाराजपुर थाने में लूट, चोरी और गैंगस्टर के कई मामले दर्ज है। गुडवर्क करने वाली क्राइम ब्रांच व महाराजपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम को डीसीपी पूर्वी ने 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें