कल्याणपुर में महिला और जूही में दो युवकों ने रविवार रात अलग-अलग कारणों से जान दे दी। महिला और एक युवक ने जहां फंदे से लटककर मौत को गले लगाया वहीं दूसरे युवक ने अधिक शराब पीकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर थानाक्षेत्र के बैरीखेड़ा इलाके के रहने वाले नरेंद्र सिंह ट्रैफिक लाइन में हेड मोहर्रिर हैं।
उन्होंने 2012 में फर्रुखाबाद के खुदागंज निवासी सीता देवी (32)से शादी की थी। नरेंद्र के पिता जगदीश सिंह ने बताया कि रविवार को उनकी बेटी अर्चन की गोदभराई का कार्यक्रम था। जिसको लेकर घर पर नाते रिश्तेदार आए हुए थे। आरोप है, कि देर शाम कार्यक्रम के दौरान बहू सीता ननद के कार्यक्रम में पति के शामिल होने को लेकर आक्रोशित हो गई। परिजनों ने काफी समझाया लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। आरोप है, कि कार्यक्रम में सभी के सामने बहू ने जमकर हंगामा किया।