कल्याणपुर नई शिवली रोड निवासी 30 वर्षीय आकाश रविवार की दोपहर दोस्त गजराज और कमल के साथ पनकी नहर में नहाने गया था। अचानक गहराई में पहुंचकर डूबने से उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने उसे निकालकर नजदीक के नर्सिंगहोम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा सुरेश ने बताया कि आकाश मूलरूप से हरदोई के मल्लावां का रहने वाला था। वह नई शिवली रोड स्थित नर्सरी में रह रहा था। वहीं पौधों और फूलों का कार्य करता था। परिवार में पत्नी अनीता और बेटा हर्षित है।