फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदे बने रॉटविलर: खूंखार कुत्तों ने महिला को नोचा, बैट-विकेट से बचाई जान, डॉक्टर बोले- 10 मिनट देरी होती, तो

Sun, 21 Jun 2026 12:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Rottweiler Attack News: चकेरी में कांग्रेसी नेता के भाई के घर पले तीन रॉटविलर कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से बची महिला को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Kanpur Dog Attack - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में शनिवार शाम कांग्रेसी नेता के भाई के घर पर पले तीन रॉटविलर कुत्तों ने 55 वर्षीय महिला गीता पर हमला कर दिया। खूंखार कुत्तों ने घर के भीतर गीता पर हमला किया और उसे घसीटते हुए सड़क तक ले आए। महिला की चीखपुकार से सड़क पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

इसी दौरान डिलीवर बॉय ने हिम्मत दिखाकर कुत्तों पर पत्थर चलाए. तब जाकर महिला उनके जबड़ों से छूट सकी। महिला के शरीर पर 13 गहरे घाव हो गए। डॉक्टरों के अनुसार यह ग्रेड-3 डॉग बाइट का मामला है जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। फिलहाल महिला का हैलट में इलाज चल रहा है।





गीता पर टूट पड़े तीनों कुत्ते

घटना से इलाके में दहशत है। घाऊखेड़ा की रहने वाली गीता अपनी सहपाठी के साथ शाम को कांग्रेसी नेता अजय बिग के भाई अशोक बिग के घर घरेलू काम और खाना बनाने की बात करने पहुंची थी। अभी वह घर से निकल ही रही थी कि वहां मौजूद तीनों कुत्ते गीता पर टूट पड़े।

बैट और विकेट की मदद से जान बचाई
महिला जब तक कुछ समझ पाती कुत्तों ने उसके हाथ व पैर में कई जगह नोच लिया। हाथ को जबड़े में दबाकर कुत्ते गीता को देखते ही देखते सड़क पर खींच लाए। डिलीवरी बॉय के साथ मोहल्लों ने कुछ लड़कों ने बैट और विकेट की मदद से गीता की जान बचाई।

कांशीराम से हैलट अस्पताल रेफर
घटना की जानकारी होने पर गीता की बेटी बॉबी और तेजस्वी किसी तरह घायल मां को स्कूटी से लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंचीं। इसके बाद बेटियों ने पिता ज्योति प्रकाश को घटना की जानकारी दी। हालत गंभीर देख उन्हें कांशीराम से उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। गीता के पति ज्योति प्रकाश निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि 10 मिनट की भी देरी होती, तो महिला की जान जा सकती थी।

हमले में फटे कपड़े, महिला ने दुपट्टे से ढका शरीर
क्षेत्र निवासी सीमा दीक्षित ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचीं तो महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं। कुत्तों के हमले में उनके कपड़े तक फट गए थे। उन्होंने अपने दुपट्टे से महिला के शरीर को ढका और अन्य लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया।

पहले भी हमलावर हो चुके कुत्ते
स्थानीय निवासी रतन गुप्ता. सुरेश कुमार आदि ने बताया कि इलाके में इन कुत्तों का आतंक है। महिलाएं और बच्चे सड़क पर निकलने से डरते हैं। छह माह पहले एक पांच वर्षीय बच्ची अन्नी और 11 वर्षीय अभि भी कुत्तों का शिकार हो चुकी है। लोगों का आरोप है कि कुत्तों को अक्सर खुले में छोड़ दिया जाता है। खतरनाक कुत्तों के मालिक प्रभावशाली परिवार से जुड़े हैं इसलिए कई लोग खुलकर शिकायत करने से बचते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने की कार्रवाई की मांग
लोगों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि, घायल महिला को इलाज के लिए हैलट में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें