गोरखगिरी स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना
इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोरखगिरी स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने बुंदेलखंड के बदलते स्वरूप पर चर्चा की।
लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
उन्होंने कहा कि आज महोबा समेत पूरा बुंदेलखंड विकास की मुख्यधारा में शामिल हो चुका है। सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। सीएम ने इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
अब माफिया नहीं, महोबा की तोपें बोल रही हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बुंदेलखंड में बनी तोप और मिसाइलें न केवल देश की रक्षा कर रही हैं, बल्कि दुश्मनों को थर-थर कांपने पर मजबूर कर रही है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए कड़े निर्देश दिए।