कानपुर में कूड़े के ढेर में लगी आग की चपेट में आकर मरम्मत के लिए जीटी रोड पर खड़ी तीन कारें जल गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कारें पूरी तरह से जल चुकी थी। काकोरी गांव के पास जाजमऊ केडीए कालोनी निवासी छोटू डेंटर का गैराज है।
विज्ञापन
वहां मरम्मत होने के लिए आने वाली गाड़ियां गैराज के पास ही जीटी रोड किनारे खड़ी रहती है। बुधवार शाम कार के पास ही लगे कूड़े के ढ़ेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग कारों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चकेरी इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने जलती हुई बीड़ी या सिगरेट कूड़े के ढेर पर फेंकी, जिससे ही आग लगी है। घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है।