फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कश्मीरी मिर्च के नाम पर रंगी भूसी बेचने वाले जेल गए, जानकारी के अभाव में खरीद रहे थे लोग

Sat, 09 Oct 2021 02:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में कश्मीरी मिर्च के नाम पर रंगी भूसी खिलाने वाले यशोदा नगर के कारोबारी बाप-बेटे शरद गुप्ता और अविनाश कुमार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग के अधिकारियों ने इनकी फैक्ट्री मेसर्स शरद ट्रेडिंंग पर छापा मारकर नकली कश्मीरी मिर्च बनाने का कारोबार पकड़ा था।
विज्ञापन


यहां महाराजा और स्वास्तिक ब्रांड का कश्मीरी पाउडर पैक होते मिला था। अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कश्मीरी पाउडर के लिए महाराजा सुपर, महाराजा अनमोल, महाराजा गोल्ड जैसे नाम अघोषित ब्रांड बन गए हैं। इसमें रंगी भूसी बेची जा रही है।

जानकारी के अभाव में लोग खरीद रहे हैं। कश्मीरी मिर्च के नाम पर मिलावटखोरी की सूचना पर यहां कार्रवाई की गई। फर्म के मालिक प्रदेश के कई जिलों में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, थोक और फुटकर दुकानदारों को कश्मीरी मिर्च के नाम पर कश्मीरी पाउडर की बिक्री कर रहे थे। इसकी बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित कराने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें