कानपुर में वसूली व धमकी के मामले में फरार कमलेश फाइटर पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। रावतपुर गांव निवासी विवेक चौधरी ने कमलेश फाइटर व उसके पांच अन्य साथियों पर एक लाख रुपये रंगदारी न देने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कमलेश पर अब तक तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। विवेक चौधरी ने बताया कि पिछले साल उन्होंने काकादेव पुरानी बस्ती निवासी परिचित अशोक दिवाकर को इलाके के रहने वाले अवधेश से एक प्लाॅट दिलवाया था।
आरोप है कि जानकारी के बाद खुद को पत्रकार बताने वाले कमलेश फाइटर व उसके गुर्गे जाकिर अंसारी, गौरव कुमार, विनीत दीक्षित और मनीष शुक्ला ने उनसे प्लाॅट पर निर्माण के बदले एक लाख रुपये मांगे। आरोपियों की धमकी से डरकर विवेक ने 30 हजार रुपये दे दिए।