फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रोशनदान से घुसे चोर, आर्मी जवान के घर से लाखों का माल पार, पुलिस ने की छानबीन

Mon, 02 Feb 2026 08:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिठूर थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिठूर थाना क्षेत्र के बगदौधी बांगर नई बस्ती में रविवार दोपहर सुनसान घर में रोशनदान से घुसे चोरों ने आर्मी जवान के घर नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। घर लौटने पर पीड़ित महिला को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन


बस्ती निवासी अखिलेश कुमार पाल सेना में नायक के पद पर अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं। उनकी पत्नी सरिता ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह शनिवार को घर में ताला बंदकर अपने बेटे लव्यांग को लेकर आधा किलोमीटर दूर अपने मायके सोने के लिए चली गईं थीं। रविवार की दोपहर जब घर में झाड़ू लगाने वापस लौटी तो देखा कि घर की दूसरी मंजिल के कमरे के दरवाजे खुले पड़े थे। अलमारी की तिजोरी में रखे 20 हजार रुपये नकद और करीब 1.80 लाख के गहने गायब थे। सरिता के अनुसार ऊपरी मंजिल के रोशनदान से घुसकर चोर दाखिल हुए हैं। क्योंकि मुख्य गेट के ताले बंद थे। बिठूर पुलिस को मामले में चोरी की तहरीर दी गई है। बिठूर इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें