फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चोरों ने सराफा दुकान का ताला तोड़कर 20 लाख का माल उड़ाया, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Mon, 05 May 2025 09:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सराफा दुकान से 20 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। वारदात कल्याणपुर थाने से महज दो सौ मीटर दूर हुई।
विज्ञापन
कल्याणपुर में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर थाने से महज 200 मीटर दूर एक ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाते हुए चोरों ने रविवार देर रात 20 लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। चोरी की घटना बगल में स्थित बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की सूचना पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड के साथ मौक पर पहुंचे डीसीपी ने जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कल्याणपुर आवास विकास निवासी दुर्गेश चंद्र अवस्थी की कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के पास एडी ज्वैलर्स नाम से दुकान है। दुर्गेश ने बताया कि रविवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात दुकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए चोरों ने 20 लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। सोमवार सुबह दुकान का ताला टूटा देख पड़ाेसी ने घटना की जानकारी पुलिस और उन्हें दी। चोरी गए जेवरातों में कान के झुमके, झाले, अंगूठियां, एक हार का सेट शामिल है। सूचना पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाॅड की टीम संग मौके पर पहुंचे एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। चोरी की घटना पास में एक बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। डीसीपी मुख्यालय/पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

10 दिन से बैठना किया था शुरू
दुर्गेश ने बताया कि पिछले महीने पत्नी के निधन की वजह से करीब एक महीने दुकान बंद रही थी। उनका भी स्वास्थ्य ठीक नहीं था। अभी दस दिन पहले से ही दुकान पर बैठना शुरू किया था।
विज्ञापन


पुलिस की गश्त पर उठा सवाल
कल्याणपुर मुख्य बाजार में घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी नेता संदीप पांडेय ने कहा कि मुख्य बाजार में पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाना चाहिए। इस तरह की घटनाएं होंगी तो व्यापारी अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें