फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सहकारी समितियों में डीएपी नहीं…किसान परेशान, बोले- ये फसल के लिए संकट, नहीं कर पा रहे हैं बुआई

Tue, 22 Jul 2025 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर और पतारा की सहकारी समितियों में धान, बाजरा और कुम्हड़े की बुवाई के लिए डीएपी खाद की भारी किल्लत है, जिससे किसान परेशान हैं। अधिकारी दो दिन से खाद भेजने का दावा कर रहे हैं, लेकिन किसानों को अभी तक पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
सहकारी समितियों में डीएपी खाद की किल्ल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में फसल बोने के समय सहकारी समितियों में डीएपी खाद की किल्लत किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। समय से खाद न मिल पाने से वो अपनी फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। घाटमपुर विकास खंड क्षेत्र के अमौली की सहकारी समिति के लेखाकार दीपांशु यादव ने बताया कि छह जुलाई को डीएपी खत्म हो गई थी।

विज्ञापन

पैसा भी ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन अभी तक डीएपी नहीं आई है। वहीं, घुरऊपुर से समिति आए किसान राम जीवन व भूलभुलिया पुर के किसान होरीलाल ने बताया कि बाजरा और कुम्हड़े की फसल बोने के लिए डीएपी लेने आए थे. न मिलने पर धान के लिए केवल यूरिया लेकर ही जा रहे हैं। पतारा विकास खंड क्षेत्र की सभी छह समितियों में कहीं भी यूरिया व डीएपी नहीं है।

Trending Videos
विज्ञापन

सहकारी समितियों में डीएपी खाद की किल्ल - फोटो : amar ujala

दो दिन से डीएपी समितियों में भेजी जा रही है
इससे किसान परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति राकेश कुमार कहते हैं कि पिछले दो दिन से डीएपी समितियों में भेजी जा रही है और आज भी जाएगी। जब अमौली समिति के बारे में जानकारी दी गई, तो बोले यदि नहीं है, तो वहां भी भिजवाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें