फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पीले पुल खाटू श्याम मंदिर में चोरी, दानपात्र की नकदी व कीमती सामान पार, सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर

Fri, 25 Sep 2026 05:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीले पुल स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में बीती देर रात शातिर चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के दानपात्र के ताले तोड़कर उसमें रखी भारी नकदी और आसपास रखा कीमती सामान समेटकर फरार हो गया।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने पीले पुल के पास स्थित प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोर मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें जमा भारी नकदी और आसपास रखा अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोविंद नगर पीले पुल स्थित खाटू श्याम मंदिर में बीती रात जब सन्नाटा पसरा था। तभी मौका पाकर एक चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। चोर ने पहले मंदिर के दानपात्र के ताले तोड़े और उसमें चढ़ाई गई राशि निकाल ली। इसके बाद उसने मंदिर में आसपास रखा अन्य कीमती सामान भी समेट लिया।

http://



सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात

शुक्रवार सुबह जब मंदिर के पुजारी और प्रबंधन समिति के लोग मंदिर पहुंचे, तो दानपात्र टूटा और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, तो उसमें एक शातिर चोर चोरी की वारदात को अंजाम देता साफ नजर आया।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की शिकायत
मंदिर प्रबंधन समिति ने गोविंद नगर थाना पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मंदिर के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। गोविंद नगर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर के हुलिए और संदिग्ध गतिविधियों की शिनाख्त की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें