फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अचानक गिरा दुकान के आगे का सीमेंटेड शेड, वृद्धा समेत तीन लोग मलबे में दबकर घायल, सीएचसी में हुआ इलाज

Fri, 25 Sep 2026 04:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेउना थाना क्षेत्र के बाजार में शुक्रवार को एक दुकान के आगे लगा सीमेंटेड चादरों का शेड अचानक गिर गया। हादसे की चपेट में आने से खरीदारी करने आए दो बुजुर्गों और एक किशोरी समेत तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन
दुकान के आगे गिरा सीमेंट की चादरों का शेड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्रांतर्गत रेउना थाना क्षेत्र  में कस्बे की एक दुकान के आगे लगा सीमेंटेड चादरों का शेड अचानक गिर गया। हादसे में वृद्धा समेत तीन लोग दब गए। उन्हें नीचे से निकालकर घायलवस्था में सीएचसी भेजा गया, जहां सभी का उपचार किया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रेउना कस्बे में बाजार में दुकान के आगे का सीमेंट की चादरों का शेड अचानक गिर पड़ा। हादसे में वृद्धा समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों व पुलिस ने उन्हें बाहर निकलवाकर घायलवस्था में सीएचसी घाटमपुर भेजा, जहां उपचार किया गया है।

विज्ञापन

http://



घायलों को उपचार कर घर भेज दिया

तीनों घायल गौरा निवासी सेवाराम (65), टडवारा निवासी निधि (17) व इछौली निवासी बिटान (60) पत्नी गजराज बाजार में खरीदारी करने आए थे। गंभीर चोट न होने के चलते सीएचसी में उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है। पुलिस में मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें