कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के शोरूम को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने देर रात शोरूम में घुसकर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें एक चोर चोरी करता दिखाई दे रहा है।
घटना हमीरपुर रोड स्थित शोरूम की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर ने देर रात शोरूम के अंदर प्रवेश किया। वह काउंटर के पास पहुंचकर टेबल के गल्ले को खंगालता नजर आ रहा है। चोर ने ड्रॉर में रखी नकदी को समेटा और मौके से फरार हो गया। सुबह जब शोरूम खुला और सामान बिखरा मिला, तब चोरी की जानकारी हुई।