फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जच्चा-बच्चा अस्पताल की मैटरनिटी विंग का इंतजार खत्म, दो करोड़ से हो रहा कायाकल्प, जल्द शुरू होगा संचालन

Wed, 17 Jun 2026 12:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Health News: कानपुर के जच्चा-बच्चा अस्पताल में छह साल पहले बना मैटरनिटी विंग अब स्त्री रोग विभाग को मिल जाएगा। दो करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार के बाद यहां ओटी, लेबर रूम और एचडीयू जैसी सुविधाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
हैलट स्थित मैटरनिटी विंग में चल रहा काम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जच्चा-बच्चा अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। 2020 में बना मैटरनिटी विंग छह साल बाद स्त्री रोग विभाग को मिलने वाला है। हालांकि, अभी भवन का भूतल और प्रथम तल ही दिया जाएगा।

विज्ञापन

2020 में मैटरनिटी विंग के प्रथम तल पर स्त्री रोग विभाग की ओपीडी लगना शुरू हुई थी। कुछ ही समय बाद कोविड आ गया और पूरे भवन को हस्तांतरित कर लिया गया। उसके बाद से यहां मेडिसिन और न्यूरो के रोगियों का इलाज किया जाता है। अब जब स्त्री रोग विभाग के विस्तार की जरूरत हुई, तो भवन को जीर्णोद्धार की आवश्यकता थी।

भवन का काम गुणवत्ताहीन हुआ
ऐसे में दो करोड़ रुपये के बजट से जीर्णोद्धार का काम कराया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन अधिकारियों के मुताबिक, भवन का काम गुणवत्ताहीन हुआ है। इस कारण ड्रेनेज सिस्टम खराब हो गया। टाइल्स टूट कर गिरने लगे। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि नए भवन के जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ रुपये का बजट आया है जिससे टाइल्स आदि सही करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

मिलेंगी ये सुविधाएं
नए भवन में स्त्री रोग विभाग के ओटी, लेबर रूम, एचडीयू का संचालन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा द्विवेदी ने बताया कि इस मैटरनिटी विंग के चालू होने से महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी गंभीर बीमारियों का बेहतर इलाज मिल सकेगा। यहां बांझपन, कैंसर और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का इलाज खासतौर पर किया जाएगा। प्रशिक्षित स्टाफ की आवश्यकता की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें