फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 36 घंटे से पुरवामीर-महोली फीडर धड़ाम; बूंद-बूंद पानी को तरसे दर्जनों गांव, SD0 बोले- जल्द होगी सप्लाई

Sat, 07 Mar 2026 12:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल के पुरवामीर-महोली फीडर में 36 घंटे से बिजली गुल होने के कारण दर्जनों गांवों में पानी का संकट खड़ा हो गया है। एसडीओ ने तीन घंटे में आपूर्ति बहाली का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पुरवामीर/महोली फीडर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर/ महोली फीडर की विद्युत व्यवस्था 36 घंटे से धड़ाम पड़ी है। विद्युत विभाग के कर्मचारी न तो फोन उठा रहे हैं और न ही इस संबंध में कोई जानकारी दे पा रहे हैं। पावर हाउस जाकर जानकारी जुटाई गई, तो बताया कि बड़ी लाइन में फॉल्ट है। बिजली सप्लाई न होने से दर्जनों गांव के लोग प्रभावित हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन





सरकारी हैंड पाइप भी धड़ाम पड़े हैं। ऐसे में एकमात्र पानी की व्यवस्था सबमसिर्बल ही थी, लेकिन बिजली सप्लाई न होने से पानी के लिए हड़कंप मचा हुआ है। विद्युत विभाग के एसडीओ विनीत चौधरी ने बताया कि बड़ी लाइन में फाल्ट था। उसको जल्द से जल्द ठीक कराया जा रहा है। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दो से तीन घंटे में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें