फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सराफा कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…साथी फरार, ये सामान बरामद

Tue, 17 Jun 2025 12:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सराफा कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है, जबकि साथी फरार हो गया। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गोविंदनगर के सराफा कारोबारी अनिल कुमार गुप्ता पर गोली चलवाकर 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के  पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपित के पास से तमंचा भी बरामद किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपित का साथी नीले रंग की अपाचे बाइक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

बता दें कि क्यू ब्लॉक गोविंदनगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता की बिल्हौर में सेठ रामकुमार गुप्ता ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। आठ जून की रात वह बिल्हौर से घर लौटे, तभी पीछा करते हुए आए अपाचे सवार लुटेरों ने उन पर गोली चलाई थी। हालांकि उन दौरान वह कार की डिग्गी से सामान निकाल रहे थे तो उन्हें सिर्फ धमाका ही सुनाई दिया। उन पर हुए हमले की जानकारी उन्हें तब हुई, जब हमला करवाने ने फोन करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
बदमाश ने अंजान नंबर से किया था कॉल
इसके बाद उन्होंने गोविंदनगर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। जांच में लगी पुलिस टीम ने जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई। उसके सिम मालिक को उठाया तो पता चला कि मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से सिम चोरी हो गया था। पुलिस ने मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले दुकानदार को उठाया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका। इसी बीच बदमाश ने एक और अंजान नंबर से कॉल करके रुपयों का इंतजाम होने की बात पूछी, लेकिन वह सिम भी एक मजूदर के नाम पर लिया गया, जो ओडिशा का रहने वाला था।

घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala
गुजैनी बायपास के पास हुई मुठभेड़
वह मेट्रो में काम कर रहा था। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को शिवराजपुर स्थित टोल प्लाजा से हमलावरों के चेहरों के फुटेज मिल गए, जो बिल्हौर से पीछा करते हुए गोविंद नगर पहुंचे थे। उन्हीं फुटेज और सोमवार को लगातार बदमाश के मोबाइल आन करने पर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को उनकी लोकेशन गुजैनी इलाके में मिली। पुलिस टीम पीछा करते हुए गुजैनी अंडर पास पहुंची, तो आरोपितों ने फायर कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने जवाब में गोली चलाई, जिसमें रावतपुर के आनंद नगर निवासी अनुज तिवारी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी छोटू मौके से भाग निकला। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सराफा कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसके साथी की तलाश में टीमें लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें