67 वार्डों के करीब 20 लाख लोगों को की जाती है पानी आपूर्ति
स्थिति का जायजा लेने के बाद दोपहर में बेनाझाबर वॉटर वर्क्स बंद किया गया और मरम्मत शुरू की गई। देर रात तक मरम्मत जारी रही। पाइपलाइन टूटने से बेनाझाबर वॉटर वर्क्स से घनी आबादी वाले मोहल्लों से पॉश इलाकों तक की टंकियों में पानी पहुंचना बंद हो गया। इन्हीं टंकियों के माध्यम से शहर के 67 वार्डों के करीब 20 लाख लोगों को पानी आपूर्ति की जाती है।
कुछ मोहल्लों में लो प्रेशर से पानी आया
पानी की आपूर्ति न होने से चमनगंज, बेकनगंज, बासमंडी, डिप्टी पड़ाव, सुतरखाना, कुलीबाजार, आरकेनगर, हर्षनगर, पीरोड, कारवालोनगर, लक्ष्मीपुरवा सहित 100 से ज्यादा मोहल्लों में शाम को पानी किल्लत हुई। कुछ मोहल्लों में टंकियों में बचे पानी से आपूर्ति की गई, पर नलों से लो प्रेशर से पानी आया, जबकि प्रेमनगर सहित तमाम मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचा।