फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा, ग्रामीणों का नहीं उतर रहा फीवर, नए रोगी हो रहे तैयार

Wed, 27 Aug 2025 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिधनू के गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधनू के गांवों में ग्रामीणों के बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुखार उतरने का नाम नहीं ले रहा और अन्य लोगों में भी तेजी से फैल रहा। रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पलरा और लाल्हेपुर में शिविर लगाया। लाल्हेपुर में सात और पलरा में 16 संदिग्ध मरीजों का रेपिड टेस्ट किया गया। सभी निगेटिव निकले। लाल्हेपुर गांव में औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसीएमओ डाॅ. उदय भान सिंह ने दवाओं का निरीक्षण करने साथ जांच उपकरणों को देखा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने कहा कि बुखार उतरने में चार से पांच दिन लग रहे हैं। वहीं, घाटमपुर के भदरस और पतारा के गांव जहांगीराबाद में जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह और वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


फ्लू बढ़ा, 30 रोगियों के सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजे
उमस भरे मौसम में फ्लू संक्रमण तेज हो गया है। जिन रोगियों की प्रतिरोधक क्षमता कम है उन्हें निमोनिया हो रहा है। हैलट की मेडिसिन ओपीडी से 30 रोगियों के सैंपल डेंगू की जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे गए हैं। मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार फ्लू संक्रमण देर से ठीक हो रहा है। रोगियों को ठीक होने में कम से कम 10 दिन लग रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में 325 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इनमें अधिकांश रोगी फ्लू के रहे हैं। साथ ही पेट दर्द और वायरल डायरिया के रोगी आ रहे हैं। डेंगू जैसे बुखार के रोगी भी आकर जांच करा रहे हैं। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिन रोगियों का निमोनिया बढ़ा निकल रहा है उन्हें भर्ती कर लिया जा रहा है। शाम तक हैलट इमरजेंसी में 40 रोगियों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें