फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पोस्टमॉर्टम हाउस में शवों की संख्या बढ़ी, गंध से लोग परेशान…अब 48 घंटे में हो रही है प्रक्रिया

Fri, 13 Jun 2025 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लू के थपेड़ों के बीच लगातार कमिश्नरेट के थानाक्षेत्रों में लावारिस शवों के मिलने की संख्या में तेजी से बढ़ गई है। आलम यह है, कि मार्चुरी में करीब 15-20 अज्ञात शवों की उठनी वाली दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो रहा है। कुछ शव, तो डिकंपोज होना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
कानपुर पोस्टमार्टम हाउस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में तीन दिन से पोस्टमार्टम हाउस में ज्यादा शव पहुंचने से उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। गंध से कर्मचारी और वहां आने वाले लोग परेशान हैं। कुछ शव डिकंपोज होना शुरू हो गए हैं। गुरुवार को आठ अज्ञात शव लाए गए। इस कारण अब लावारिस शवों का पोस्टमार्टम 72 घंटे के बजाय 48 घंटे में ही किया जा रहा है। रोज करीब 10 से अधिक शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया गंध से परेशान हैं। गुरुवार को एक दिन में अचानक शवों की संख्या करीब 40 पहुंच गई, जिसमें लगभग 10 का पोस्टमॉर्टम हो पाया, बाकी मोर्चरी में रख दिए गए। पोस्टमॉर्टम हाउस के प्रभारी डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण अचानक लावारिस शवों की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन

सांस लेना हो गया है दूभर
शवों की संख्या अधिक होने के कारण अब 72 घंटे में होने वाले शवों की प्रक्रिया को 48 घंटों में किया जा रहा है। वहीं गर्मी में दर्जन भर से अधिक लावारिस शवों के मार्चुरी से निकालकर या फिर सीधे घटनास्थल से पोस्टमॉर्टम पहुंचाने पर अन्य परिजनों को भीषण दुर्गंध से बेहाल हो रहे है। कुछ शव की हालत खराब होने से दुर्गंध ने पोस्टमार्टम के बाहर निकलने वालों को सांस लेना दूभर कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें