फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस की बिजली कटी, केस्को का बकाया है पांच लाख रुपये का बिल

Tue, 23 Dec 2025 10:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जेल में बंद भूमाफिया गजेंद्र नेगी के केशवपुरम स्थित गेस्ट हाउस का 5.5 लाख रुपये बिल बकाया होने पर केस्को ने बिजली काट दी है और चोरी की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह नेगी का गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी पर केस्को ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। उसके कल्याणपुर के केशवपुरम स्थित गेस्ट हाउस पर कई वर्षों से करीब पांच लाख रुपये बिजली का बिल बकाया है। केस्को की टीम ने सोमवार रात उसके गेस्ट हाउस की बिजली काट दी। बिजली चोरी के खेल में जांच शुरू की गई है। केशवपुर, आवास विकास-एक कैलाश विहार निवासी भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी खुद को रियल इस्टेट डेवलपर बता लोगों को अपने प्रोजेक्ट में फंसाता था।

विज्ञापन

वह व्यवसायिक व आवासीय जगह दिखा उसमें फ्लैट, दुकान, व अन्य कार्य के लिए जगह दिखा उन्हें बेचने की बात कहकर एग्रीमेंट कर करोड़ों रुपये वसूले थे। इस मामले में उसे 20 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह महराजगंज जेल में बंद है। उसके केशवपुरम स्थित गेस्ट हाउस का 133 केवीए के कनेक्शन पर पांच लाख 48 हजार 920 रुपये का बिजली का बिल बकाया है।

विज्ञापन

कुर्की की कार्रवाई भी हो सकती है
केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को रेड टीम ने परिसर से केबिल उतारकर काट दी। 15 दिन में बकाया जमा करने का नोटिस चस्पा किया गया है। केस्को को वर्षों से चल रहे नेगी के इस गेस्ट हाउस में लंबे समय से बिजली चोरी की आशंका है। इसके मद्देनजर मामले की जांच शुरू कराई गई है। बताया जा रहा है कि बकाया जमा करने से बचने के लिए नेगी ने पड़ोस के प्लाॅट में मीटर लगा रखा था। बिल न जमा करने पर कुर्की की कार्रवाई भी हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें